दुबौलिया । थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर रविवार की शाम करीब चार बजे धरमूपुर चौराहे पर पैदल सड़क पार कर रहे युवक को कार चालक टक्कर मारते हुए भाग गया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, धरमूपुर गांव निवासी ताज मोहम्मद (40) चौराहे पर ही मैकेनिक का काम करते हैं। शाम को वह किसी काम से राम जानकी मार्ग को पार कर रहे थे अचानक एक बिना नंबर प्लेट के कार ने टक्कर मार दी। इससे वह ऊपर उछलकर सड़क पर गिर पड़े। कार चालक उनके पैरों को रौंदते हुए भाग निकला। ताज मोहम्मद के परिजन निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए हैं। संवाद