बस्ती। साइबर अपराधियों ने सोनहा थाना क्षेत्र के व्यक्ति को फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर एक लाख रुपये का चूना लगा दिया। जालसाज ने पीड़ित को फोन कर बताया कि उनके चाचा को गलत काम में पकड़ लिया गया है। उन्हें जेल भेजने की धमकी देकर एक लाख रुपये खाते में मंगा लिया।
अमरौली शुमाली टोला बरहपुर निवासी अजय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 जून को शाम करीब पांच बजे उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एक पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि तुम्हारे चाचा शिवकुमार सिंह को गलत काम में पकड़ लिया है।
अगर उन्हें बचाना चाहते हो तो एक लाख रुपये खाते में भेज दो। इसके बाद जालसाज ने दो अलग-अलग मोबाइल नंबर भेज कर ऑनलाइन दो बार में 50-50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिया। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि केस दर्ज लिया गया है। संवाद