फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विवाद में युवक की पीटकर हत्या

Sat, 26 Apr 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के निपानिया गांव के बृहस्पतिवार रात बच्चों के विवाद में मारपीट होने लगी। चारपाई की पाटी से सिर पर प्रहार से 45 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के निपानिया गांव निवासी बुधराम 45 पुत्र रघु लाल बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे खम्हरिया बाजार में सब्जी लेने गए थे।
पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के बेटे ने बताया कि बाजार से लौटते समय करीब नौ बजे मेढाए गांव के समीप नहर की पुलिया के पास गांव के गोपी शर्मा पुत्र पीत्तरदीन से कहासुनी होने लगी। कुछ देर बाद मामला मारपीट में तब्दील हो गया। आरोप है कि गोपी शर्मा ने बुधराम पर चारपाई की पाटी से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन

सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बुधराम बेहोश हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने बुधराम को मृत घोषित कर दिया। बुधराम के बड़े बेटे राजेश चौहान की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस पंजीकृत कर आरोपित गोपी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसओ परशुरामपुर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बुधराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें