नगर बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरिवंशापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता विद्या देवी पत्नी गोविंद लाल यादव ने थाना कप्तानगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 25 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे उनके पुत्र सचिन को गांव के ही चन्द्रप्रकाश, पंकज और पूजा ने मिलकर घेर लिया।
आरोप है कि सभी ने पहले गालियां दीं और फिर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वार कर सचिन के कान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घायल को इलाज के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। संवाद