फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर के बाहर टहल रहे युवक को पीटा

Wed, 25 Jun 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने काशीराम आवास के पास मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। यहीं के शशिकांत गौड़ ने तहरीर दी है कि 22 जून की देर रात उनका भाई रविकांत गौड़ खाना खाने के बाद आवास के नीचे टहल रहा था। पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए डंडा, सरिया, सॉकर व हॉकी से मारापीटा। भीड़ एकत्र होने पर धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि पुरानी बस्ती राजा बाजार निवासी शनि मद्धेशिया, गांधीनगर कोतवाली के विशाल कुमार, मो. जैद उर्फ गोलू, मिल्लतनगर के फहीम, इमरान, काशीराम आवास के विनोद उर्फ कल्लू और आवास विकास कॉलोनी के रोहित कुमार उर्फ ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में प्राणघातक हमला, चार नामजद
बस्ती। नगर थाना के अरबापुर गांव में मारपीट में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के समरधीर निवासी राहुल पांडेय ने तहरीर दी है कि अरबापुर (नाऊ टोला) में विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें घेर लिया। पीछे से लाठी, डंडे, हॉकी और चाकू से मारापीटा। जिससे उनका सिर फूट गया और वह मौके पर बेहोश हो गए। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अरबापुर निवासी फूलचन्द, विपिन, दीपक और गौतम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच एसआई मृत्युंजय मिश्रा को सौंपी है। संवाद
पुरानी रंजिश में मारपीट, केस
बस्ती। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के घूरनपुर में मारपीट की घटना में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव की माया देवी का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने उन्हें मारापीटा। शोर मचाने पर उनके परिवारीजन बीच-बचाव में आए तो उन्हें भी मारपीट की जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने गांव के चंदन, सचिन, गोलू समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

मेड़ बांधने पर विवाद, दो नामजद
बस्ती। गौर पुलिस ने माझा मानपुर (खलावा) में मेड़ बांधने पर हुए विवाद में केस दर्ज किया है। इसी गांव की किरन देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेढ़ बांधने के विवाद को लेकर विपक्षियों ने अपशब्द कहा। मना करने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के रितेश वर्मा व रिंका देवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें