फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क किनारे टहल रहे युवक की कार की टक्कर से मौत

Wed, 28 May 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में बस्ती-बांसी मार्ग के बौद्ध मंदिर पड़िया के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से तकियवां के सराफत अली बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पड़िया खास के तकियवां निवासी 24 वर्षीय सराफत सज्जाद अली शेख पुत्र सज्जाद अली सोमवार की रात खाना खाकर बस्ती-बांसी मार्ग पर टहल रहे थे। उसी दौरान रूधौली से बस्ती जा रही कार की चपेट में आ गए। वह कार में फंस गए और कुछ दूरी तक घिसटते रहे। चालक ने कार में फंसे सराफत को बाहर निकाला और कार लेकर बस्ती की तरफ भाग गया। इस हादसे में कार की टंकी फट गई। चालक ने कोड़री ताल पर ही कार छोड़ कर भाग गया।
बताया जाता है कि कार में कुछ और लोग भी बैठे थे, जो चालक के साथ भाग ही निकले। इधर, सूचना पर पहुंचे परिजन पुलिस की मदद से सराफत अली को जिला अस्पताल ले गए। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के परिजनों ने घटना की सूचना वाल्टरगंज पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सराफत अली चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। उसकी पत्नी मुस्कान गर्भवती है और दो-चार दिन में उसकी डिलीवरी होने वाली है। इसी के लिए वह 15 मई को मुंबई से घर आया था।
पिता सज्जाद अली ने बताया कि सराफत अली की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि सराफत अली के पिता सज्जाद अली की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें