कुदरहा। कलवारी थाना क्षेत्र के बरगदहा पुल से मनोरमा नदी में 40 वर्षीय युवक ने छलांग लगा दी। स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे निकलवाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लालगंज थाना के मेहनौना गांव के कमलेश पुत्र मनीराम दिन में करीब तीन बजे बरगदहा पुल पर पहुंचे। कपड़े उतारकर मनोरमा नदी में छलांग लगा दी। सूचना पाकर रखौना चौके प्रभारी बृजमोहन सिंह पहुंचे मगर घटना स्थल कलवारी थाना क्षेत्र में से कलवारी पुलिस को भी जानकारी दी। मृतक के भाई रमेश के सामने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिल्ली में रह रही उसकी पत्नी एवं चार बच्चे घर के लिए रवाना हो गए हैं। संवाद