फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिलिंडर लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। थाना क्षेत्र के धंसा चौराहे पर सोमवार को बाइक से गैस सिलिंडर लेकर घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। युवक को एक कार ने टक्कर मारी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी रुधौली पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चालक मौके सेफरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। थाना क्षेत्र के अठदमा निवासी 25 वर्षीय राहुल पूनम गैस एजेंसी के गोदाम से सिलिंडर लेकर घर की तरफ लौट रहे थे। अभी वह धंसा तिराहे के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ठोकर लगने से राहुल बाइक सहित सड़क के किनारे फेंक उठे। जिससे उनके सिर पर पीछे की तरफ गंभीर चोटें आई और सीएचसी रुधौली पर लाने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
राहुल पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। वह चाट फुल्की की दुकान चला कर परिवार के खर्चे में सहयोग करता था। उसकी मौत के बाद घर पर कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें