फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गुजरात से लौट रहे युवक की उन्नाव में मौत, शव आते ही मचा कोहराम

Sun, 21 Sep 2025 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। गुजराज के हरनाखबरी स्टील फैक्ट्री में काम करने गए थाना क्षेत्र के बनताला गांव निवासी 30 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय आसाराम का घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में उन्नाव रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार को शव पाया गया। शनिवार देर शाम घर लाया गया। देर शाम अंतिम संस्कार बक्सई घाट पर किया गया।
विज्ञापन

दिवंगत की पत्नी प्रीति ने बताया कि मंगलवार की रात उनके पति सुनील ट्रेन से घर लौटने के लिए निकले थे। उन्होंने फोन पर बताया कि उनके पीछे कुछ बदमाश लगे हैं जो उनकी जान लेना चाहते हैं। इसके बावजूद उन्होंने ट्रेन पकड़ने की कोशिश की और उन्नाव रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने दुबारा फोन कर बताया कि वही बदमाश अब भी उनका पीछा कर रहे हैं। प्रीति ने बताया कि घटना की जानकारी बहराइच में पुलिस विभाग में कार्यरत एक दोस्त को भी दी थी, जिन्होंने उन्हें सलाह दी थी कि ट्रेन पकड़कर घर पहुंचे और जरूरत पड़ने पर जीआरपी पुलिस को शिकायत दर्ज कराए। लेकिन बुधवार सुबह उनका मोबाइल बंद हो गया। थोड़ी देर बाद मोबाइल के माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि एक लाश मिली है, जिसे व्हाट्सएप पर दिखाकर सुनील के रूप में पुष्टि कर दी गई। इसके बाद परिवार के लोग उन्नाव पहुंचे। दिवंगत के पिता जय किशन, बेटी दिव्यांशी, भाई गंगाराम, अनिल, बहन सुनीता और माता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें