फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होली खेलकर लौट रहे युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। फोरलेन पर कप्तानगंज थानाक्षेत्र के महाराजगंज फ्लाईओवर के पास डीजे पर जमकर होली खेलकर घर लौट रहे युवक को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे सीएचसी कप्तानगंज ले जाया गया।
विज्ञापन

वहां से जिला अस्पताल फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। गोरखपुर जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे महाराजगंज कस्बे में फ्लाईओवर के सर्विस रोड के किनारे कुछ उत्साही युवक डीजे बजा कर नाच रहे थे। उसी दौरान तेलियाडीह निवासी मुन्ना (40) पुत्र रामलौट भी पहुंचकर खूब होली खेला।
वहां से पैदल घर जाने के लिए निकलते ही बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें