फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वंदे भारत के आगे कूदा युवक, मौत, बभनान में 20 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Mon, 29 Sep 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद बभनान रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी बंदे भारत ट्रेन।
विज्ञापन
बभनान(बस्ती)। बभनान रेलवे स्टेशन से दो किमी पूरब बढौलीपुर क्रॉसिंग के पास रविवार की सुबह सुपरफास्ट वंदे भारत के आगे गौर थाना क्षेत्र के आदि शक्ति नगर वार्ड के 35 वर्षीय मथुरा अचानक कूद पड़े। उनके चीथड़े उड़ गए। बभनान में ट्रेन को लगभग 20 मिनट रोक कर जांच की गई। उसके बाद ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन

सुबह 6:30 बजे गोरखपुर से लखनऊ जा रही सुपरफास्ट ट्रेन वंदे भारत बभनान रेलवे स्टेशन से 2 किलोमीटर पहले बढौलीपुर क्रॉसिंग के पास पहुंची ही थी कि एक युवक उसके आगे कूद पड़ा। उसका शरीर ट्रेन के अगले हिस्से में फंस गया। चालक को ट्रेन रोकनी पड़ी। बाद में स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद आरपीएफ एवं गौर थाने की पुलिस पहुंची। ट्रेन में फंसे क्षत-विक्षत शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। इसके बाद ट्रेन 7:20 बजे बभनान स्टेशन पहुंची। यहां जांच-पड़ताल के बाद 7:40 बजे रवाना किया गया।
शव की शिनाख्त गौर थाना क्षेत्र के आदि शक्ति नगर वार्ड निवासी मथुरा के रूप में की गई। बभनान चौकी पर पहुंचे उनके भाई जगन्नाथ ने शव की पहचान की। जगन्नाथ ने बताया कि मथुरा दो साल से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। रविवार को भोर में वह घर से कब निकल गए, किसी को पता ही नहीं चला। सूचना पाकर चौकी पर पहुंचे। घटना के बाद मृतक की पत्नी पूनम का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मृतक मथुरा के पिता बुधई की कुछ दिन पहले मौत हो चुकी है। रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि वंदे भारत के सामने एक व्यक्ति कूद गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें