फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मामा की बरात में जा रहे युवक की हादसे में मौत

Mon, 14 Jul 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (बस्ती)। आंबेडकरनगर के सोनेपुर से लालगंज बाजार के रौतापार गांव में मामा की बरात जा रहे बाइक सवार अली अहमद की रविवार को लालगंज कुदरहा मार्ग पर मरवटिया मोड पर ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा युवक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आंबेडकरनगर जिले के बेवाना थाने के हसनपुर से लालगंज थानाक्षेत्र के रौतापर गांव में रविवार को बरात जा रही थी। उसमें शामिल होने के लिए 25 वर्षीय अली अहमद बाइक से निकला। कुदरहा-लालगंज मार्ग पर मरवटिया गांव के मोड़ पर बेकाबू ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। बाइक सवार अली अहमद की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक बाल-बाल बच गया।
लालगंज एसएचओ शशांक शेखर राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, जानकारी मिलते ही रौतापार गांव में बरात आए तमाम लोग पहुंच गए और ट्रेलर में तोड़फोड़ करने लगे। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया। मृतक के पिता मुहम्मद इद्रीश ने लालगंज थाने में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें