फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आए युवक की बीमारी के बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से आए युवक की बीमारी के बाद मौत
विज्ञापन

ओपेक चिकित्सालय कैली कराया था भर्ती
जांच के बाद बीमारी का चल सकेगा पता: डॉ. आफताब
कुदरहा (बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में 35 वर्षीय युवक दस दिनों से ससुराल में रह रहा था। वह मुंबई से आया था। युवक की बुधवार की भोर में अचानक तबीयत बिगड़ गई । रिश्तेदारों ने एंबुलेंस कॉल कर सीएससी बनहरा पहुंचाया तो वहां तैनात रैपिड रिस्पांस टीम को मरीज संदिग्ध दिखा। इस पर टीम ने उसे आननफानन में ओपन चिकित्सालय कैली भेज दिया, जहां उसकी दिन में11 बजे के करीब मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवक मुंबई में नौकरी कर रहा था। जब कोरोना वायरस की महामारी बढ़ी तो गांव न जाकर ससुराल चला आया। इलाज के लिए उसे परिवार का एक सदस्य कभी-कभार बाहर ले जाता था। धीरे-धीरे तबीयत बिगड़ती गई। बुधवार को तड़के चार बजे रिश्तेदारों ने एंबुलेस बुलाया और अस्पताल पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा के प्रभारी डॉ. आफताब रजा ने बताया कि जब युवक को यहां लाया गया तो उसकी सांस फूल रही थी और तेज बुखार भी था। लक्षण के आधार पर रैपिड रिस्पांस टीम ने मरीज को कोरोना वायरस का संदिग्ध मानकर कैली अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई। अब जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें