कलवारी थाना के बैड़ारी एहतमाली गांव के पास सरयू नदी में डुबे युवक की तलाश करती पुलिस-संवाद
कुदरहा(बस्ती)। कलवारी थाना के बैड़ारी एहतमाली गांव के पास सरयू नदी की धारा में नहाते समय एक युवक डूब गया। जिसकी जानकारी होते ही तट पर भीड़ लग गई। कुछ ही देर में पुलिस पहुंची और जाल डाल कर तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक युवक का कुछ पता नहीं चला।
जानकारी के अनुसार अंबेडकरनगर जनपद के टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्राहिमपुर कुसमा (सागर) गांव निवासी अर्जुन पासवान (40) अपनी मौसी तारा देवी के घर बैड़ारी एहतमाली आए थे। शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे वह मदरहवा गांव के समीप स्थित सोती में स्नान करने गए थे। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। वहां नहा रहे बच्चों ने युवक को पानी में डूबता देख शोर मचाया।
जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक अर्जुन पानी में लापता हो चुके थे। नदी किनारे उनके कपड़े और चप्पल पड़े मिले हैं। घटना की सूचना पर कलवारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई मगर शाम तक सफलता नहीं मिली।