फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुकान में हुई चोरी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Thu, 01 May 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। तीन दिन पहले पैकोलिया थानाक्षेत्र के हड़ही बाजार की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश का दावा किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सिलिंडर और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। 25 अप्रैल की शाम करीब सात बजे हुई चोरी की वारदात सीसीकैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर एक नामजद व एक अज्ञात पर चोरी केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महादेवा गांव निवासी ओमप्रकाश के हड़ही बाजार स्थित दुकान से 25 अप्रैल की शाम करीब सात बजे घरेलू गैस सिलिंडर चोरी हो गया था। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर एक नामजद व एक अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों के तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि रात करीब एक बजे मुखबिर की सूचना पर थाने के एसआई सूर्यभान सिंह और गिरजेश साहनी टीम के साथ बसहा गांव निवासी शत्रुघ्न उर्फ जिंदाबाद दूबे और चोरखरी गांव निवासी सुनील कुमार उर्फ शनि को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पकड़ी जप्ती पुलिया के पास झाड़ी से चोरी का गैस सिलिंडर और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। दोनों ने बताया कि वे आपस में दोस्त हैं और इसे बेचकर बाहर जाने वाले थे। विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें