फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Tue, 01 Apr 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। गोरखपुर लखनऊ रेलखंड मार्ग पर स्थित थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव के समीप उसी गांव के 20 वर्षीय अंकित पुत्र बसंतलाल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रविवार रात वह किसी कार्य से चौराहे पर जा रहा था। उसी समय ट्रेन की चपेट में आ गया। मेमो पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया, परिजनों ने देर शाम को शव का अंतिम संस्कार बाराहक्षेत्रघाट पर कर दिया। संवाद
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में मारपीट, केस दर्ज

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट बस्ती। पुरानी रंजिश में मारपीट की घटना में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। डारीडीहा काशीराम आवास कॉलोनी निवासी उर्मिला देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पड़ोस के घर पर उनका बेटा मैच देख रहा था। तभी विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इसी कॉलोनी के बाबूलाल, श्यामलाल, यश यादव प कल्लू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
काम करने से मना करने पर पीटा
बस्ती। लालगंज पुलिस ने सुबरहा कला में काम करने से मना करने पर मारपीट का केस दर्ज किया है। सुबरहा कला निवासी विनीता पुत्री रामदयाल का आरोप है कि 29 मार्च को उनसे विपक्षियों ने गन्ने का बोझ ढोने के लिए कहा। उसने मना कर दिया। नाराज होकर विपक्षी शिवदयाल और उनकी पत्नी ने मिलकर अपशब्द कहते हुए मारापीटा। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें