फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: श्मशान घाट पर नाव की रस्सी से फंदा लगा युवक ने दी जान

Mon, 23 Dec 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के सरयू नदी एलबी तटबंध के पास स्थित श्मशान घाट पर बने टिन शेड में रविवार की सुबह युवक का शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि रात में पारिवारिक विवाद में नाराज होकर घर से बंधे पर चला गया था। अंत्येष्टि स्थल के पास नाव की रस्सी खोल कर फंदा बनाकर शेड की पाइप से लटका गया।
जानकारी के अनुसार, बाघानाला गांव निवासी जगदीश निषाद (48) पुत्र रामशंकर खेती-किसानी के साथ मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात पत्नी श्यामापति से किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद नाराज होकर जगदीश घर से निकल एलबी तटबंध पर चला गया। घर वालों ने सोचा गुस्सा शांत होने पर लौट आएगा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह बाघानाला गांव के कुछ ग्रामीण तटबंध पर घूमने गए थे तो देखा कि अंत्येष्टि स्थल के टिन शेड के पाइप से जगदीश निषाद का शव फंदे से लटका हुआ है। ग्रामीणों ने तत्काल छावनी पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस को पहुंचने में देर होती देख ग्रामीणों ने जगदीश को फंदे से उतार कर घर ले आए। अंतिम संस्कार का प्रबंध करने में जुट गए। सुबह करीब नौ बजे थाना प्रभारी विजय कुमार दुबे व चौकी प्रभारी रितेश कुमार सिंह गांव पहुंचे।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जगदीश की पत्नी श्यामापति व परिजनों से पूछताछ कर घटना की छानबीन की।
विज्ञापन

श
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें