बनकटी। पत्नी के साथ ससुराल से लौट रहा युवक कलवारी क्षेत्र के टांडा पुल से सरयू नदी में कूद गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी (बैजीपुर) निवासी 32 वर्षीय शिवनंदन मौर्य पुत्र नेबू लाल मौर्य मंगलवार को टांडा क्षेत्र स्थित अपने ससुराल में गया हुआ था।
देर शाम घर वापस आते समय अचानक शिवनंदन सरयू नदी में कूद गया। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस ने पहुंचकर गोताखोरों की मदद से उसे नदी से निकलवाया। हालांकि उसकी मौत हो चुकी थी।
शिवनंदन मौर्य के बड़े भाई के साथ बनकटी बाजार में रहता था। बाकी दो भाई पौली बाजार संतकबीर नगर में रहते हैं। गांव के लोगों ने बताया कि शिवनंदन कुछ दिनों से अवसाद में था। बताया जा रहा है कि कर्ज ज्यादा ले रखा था। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। संवादै