फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घारीघाट पुल से विसुही नदी में कूदी महिला, पुलिसकर्मी ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। पड़ोसी जिले गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक महिला घारीघाट पुल से विसुही नदी में कूद गई। उसे डूबता देख पुलिसकर्मी ने नदी में छलांग लगा दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से महिला को सकुशल बाहर निकालकर सीएचसी बभनजोत भेजा गया। सबना गांव निवासी लालमन वर्मा की बेटी शालू (32) शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घारीघाट पुल पर पहुंचीं और नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और नाव मंगवाई। इसी बीच शालू को डूबता देख दीवान संदीप कुमार ने नदी में छलांग लगा दी। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें नदी से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बभनजोत भेजा गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शालू की शादी बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के चैसार गांव निवासी विकास वर्मा से हुई है। पुलिस के अनुसार मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते वह काफी समय से मायके में रह रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। समय रहते महिला को नदी से बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें