बस्ती। शहर के मालवीय रोड पर बैरिहवा मोहल्ले में जमीन पर कब्जा करने के लिए ढहाई गई चहारदीवारी का शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में दोबारा निर्माण कराया गया।
इस जमीन को लेकर तत्कालीन कोतवाल व चौकी इंचार्ज चौराहा को निलंबित किया जा चुका है। जांच में पाया गया था कि बिना सक्षम स्तर से के अधिकारी के आदेश के कुछ लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में बाउंड्री-दीवार ढहा दी थी। ऐसे में कमिश्नर अखिलेश सिंह ने दोबारा उस दीवार को बनाने के निर्देश दिए थे। पीड़िता पूनम त्रिपाठी ने आरोप लगाया था कि 30 मई को जेसीबी लेकर विपक्षी पहुंचे और मकान को गिरवा दिया।