फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चावल लदा ट्रक बेकाबू होकर पलटा, चालक समेत दो घायल

Mon, 24 Mar 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के असनहरा पेट्रोल पंप के पास शनिवार की रात चावल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में ट्रक चालक एवं खलासी घायल हो गए। आनन-फानन दोनों को सीएचसी भानपुर में भर्ती कराया गया।
घायलों में चालक वरमा साहनी कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र के लाला पैकोलिया गांव का रहने वाला है। जबकि खलासी उमेश यादव गोरखपुर जिले के सिकरीगंज गांव का है।
दोनों ने बताया कि वह शनिवार की रात करीब 11 बजे ट्रक पर चावल लादकर बहराइच से बंगाल जा रहे थे। असनहरा पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को पास देते समय ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के एक लेन में पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक पलटने से सड़क के किनारे लगा एचटी लाइन का एक खंभा भी टूट गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। विद्युत खंभा टूटने से नरखोरिया, रामनगर पड़ाव सहित कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दुर्घटना में चालक के एक पैर में गंभीर चोटें आई हैं। जबकि खलासी को सामान्य चोट आई है।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें