महराजगंज। अयोध्या-बस्ती लेन पर राष्ट्रीय राजमार्ग के हर्रैया थाना क्षेत्र के रजौली गांव के सामने शनिवार की भोर में करीब 3:30 बजे गिट्टी लदे ट्रेलर ने पीछे चल रही तरबूज लदी पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। राहत की बात रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
झांसी से गोरखपुर की ओर गिट्टी लेकर जा रहा ट्रेलर रजौली गांव के पास पहुंचा था। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर तरबूज लदी पिकअप से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ट्रेलर चालक शैलेश यादव 23 वर्ष निवासी दमड़ी गिरी महुआ शुकुल, जिला महाराजगंज, परिचालक इंद्रजीत निषाद 20 वर्ष निवासी बावनविगहा थाना पनियरा जिला महाराजगंज और पिकअप चालक अमरेश पाल निवासी काशीपुर, थाना रामसनेहीघाट, जिला बाराबंकी घायल हो गए। सूचना पर एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बाहर निकालकर पास के एक निजी मेडिकल स्टोर पर प्राथमिक उपचार दिलाया।