फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाकियू टिकैत गुट ने बिजली उपकेंद्र पर लगाई पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत गुट के किसानों ने शुक्रवार को तहसील अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह के नेतृत्व में भानपुर बिजली उपकेंद्र पर पंचायत लगाई। पंचायत में किसानों ने ग्राम करैली के किसान रामभोज के बिना कनेक्शन लिए उनके नाम से भेजे गए लगभग एक लाख रुपयें के बिल की समस्या का तुरंत समाधान कराने की मांग की। तेनुआ असनहरा की महिला किसान नंदनी के नाम डबल कनेक्शन दिखाकर बिजली भेजे जा रहे बिल की समस्या दूर कराने सहित क्षेत्र में लगे जर्जर 11 हजार बोल्ट के सभी तार व पुराने पोल को भी बदलने की मांग की। तहसील अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली खराब होने पर ठीक करने के लिए लाइनमैनों की ओर से की जाने वाली वसूली पर रोक लगाई जाए। पंचायत के पश्चात किसानों ने डीएम को संबोधित 13 सूत्री मांग पत्र एनटी केएम यादव को सौंपा। इस मौके पर जय शंकर पांडेय, संत कुमार भारती, कन्हैया प्रसाद, रामनयन, पितांबर मौर्य समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें