बस्ती। परशरामपुर थाने के दरोगा अजय गौड़ की मौत के बाद सोमवार को पुलिस लाइंस में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखा गया। शव पर पुष्पचक्र अर्पित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान मौजूद पुलिस अफसरों की आंखें नम हो गईं। शोकसभा में एएसपी श्यामकांत, सभी सीओ के अलावा अन्य पुलिस अफसर मौजूद रहे और अजय के परिजनों को ढांढ़स बंधाया। एएसपी व अन्य अधिकारियों ने दरोगा अजय गौड़ के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।