फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्वागत में उमड़ा भाजपाइयों का हुजूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के प्रथम बस्ती आगमन पर सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। जिले की सीमा घघौवा से लेकर शहर के दक्षिण दरवाजा तक जगह-जगह उनके काफिले का स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से भी खास बना दिया। घघौवा पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने हरीश द्विवेदी का स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला विक्रमजोत, छावनी, हर्रैया, कप्तानगंज, गोटवा, फुटहिया, मूड़घाट, बड़ेवन, कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज और दक्षिण दरवाजा होते हुए आगे बढ़ा। इसके बाद स्टेशन रोड स्थित एक होटल के सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में हुए आयोजन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।
विज्ञापन

इस मौके पर रवि सोनकर, संजय जायसवाल, चंद्रप्रकाश शुक्ल, दयाराम चौधरी, प्रेम सागर तिवारी, यशकांत सिंह, राजकिशोर सिंह समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें