सोनहा (बस्ती)। सोनहा पुलिस ने रिश्तेदारी में गई किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में 14 दिन बाद पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
गौर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह सोनहा क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के घर आई हुई थी। 29 जनवरी की दोपहर शौच जाते समय बाग में अमरौली शुमाली गांव के टोला माधोपुर निवासी पप्पू ने खींचकर अपशब्द कहते हुए दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गईं मां के लौटने पर आपबीती सुनाई।
आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग और पुलिस की मदद से सुलह कराने का दबाव बनाया जा रहा था। इस मामले की एसपी को जानकारी होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई।
इसके बाद बुधवार को पीड़िता को उसकी मां के साथ बुलाकर केस दर्ज किया गया। सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने पीड़िता व परिजनों से पूछताछ कर पूरी जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। संवाद