फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाजार से घर लौट कर आ रहे किशोर को रास्ते में घेरकर मारने-पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बीरपुर मिश्र के 17 वर्षीय किशोर को कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया। नजदीक के अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। आरोप है कि किशोर बाजार से घर आ रहा था, इसी बीच उसे रास्ते में घेरकर मारा-पीटा गया है। पीड़ित की मां ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


खुखुंदू क्षेत्र के बीरपुर मिश्र गांव निवासी सनी गुप्ता बृहस्पतिवार की रात बाजार कर घर लौट रहा था। इसी बीच गांव के ही कुछ युवक किसी बात को लेकर उसे रास्ते में घेरकर मारने-पीटने लगे। जब शनी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने मौके पर आकर बीच बचाव किया। इधर,मां उषा देवी का कहना है कि शुक्रवार की सुबह भी हमलावर दरवाजे पर चढ़कर मारने-पीटने की धमकी दिए है। उषा देवी ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें