फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पोखरे में नहाते समय घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में पोखरे में नहाते समय घायल हुए किशोर की इलाज के दौरान एक महीने बाद मौत हो गई। रानीपुर निवासी राम दीन गौड़ राजगीर का काम करते हैं। एक माह पहले उनका छोटा बेटा मोहित गौड़ (17) बगल के पिलखाव गांव के पोखरे में नहाने गया था।
विज्ञापन

जैसे ही वह पोखरे में कूदा पानी कम होने के कारण उसके गर्दन पर चोट लग गई। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने हायर मेडिकल सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। न्यूरो की समस्या होने के कारण किशोर पैरालिसिस का शिकार हो गया था। परिजनों के अनुसार उसका ऑपरेशन भी कराया गया था। इसके बाद उसे लेकर परिजन घर चले आए। बृहस्पतिवार को तड़के पांच बजे मोहित की घर पर ही मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार कटरिया चांदपुर स्थित सरयू नदी के तट पर किया गया। किशोर की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें