बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट पर ट्रक में फंसा टूटा हुआ इलेक्ट्रिक बूम। संवाद
बभनान। गन्ना लदे बेकाबू ट्रक ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10:30 बजे बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे गेट संख्या 222 ए दक्षिणी के गेट को तोड़ दिया। इससे बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर घंटे भर जाम लग गया। दो घंटे तक स्लाइडर बूम पर ट्रेनें चलाई गईं। आरपीएफ ने ट्रक को सीज कर दिया है, एक घंटे बाद रेलवे गेट दुरुस्त हो पाया।
गेटमैन ने गेट टूटने की सूचना स्टेशन मास्टर व आरपीएफ को दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। सिग्लन विभाग की टीम को टूटे गेट को दुरुस्त करने में करीब दो घंटे लग गए। दोपहर करीब 1:30 बजे गेट दुरुस्त हो पाया। इसके बाद स्लाइडर बूम हटाया लिया गया। आरपीएफ चौकी बभनान के प्रभारी राजकुमार पाठक ने बताया कि रेलवे गेट खुला हुआ था और 70 अंश पर झुका होता है।