फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 17 और 18 जनवरी को बूथों पर चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रोल प्रेक्षक/आयुक्त अखिलेश सिंह ने मंडल के तीनों जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम को निर्देशित किया है कि 17 एवं 18 जनवरी को प्रत्येक बूथ पर विशेष अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर सभी बीएलओ 17 और 18 जनवरी की सुबह 10.45 बजे से शाम 4.15 बजे तक मतदान केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना है। पहले दिन उन्हें उनके मतदान केंद्र की एएसडीडीआर सूची प्रदान की जाएगी। ताकि 18 जनवरी वह ड्राफ्ट मतदाता सूची के साथ एएसडीडीआर सूची का भी अवलोकन कर सकें। उन्होंने बताया कि बीएलओ को फॉर्म-6 और फॉर्म-7 की 50-50 प्रतियां, फॉर्म-8 की 100 प्रतियां, घोषणा पत्र की 50 प्रतियां प्रदान की जानी चाहिए।
इस अवधि के दौरान एक सहायक उनके साथ मौजूद रहेंगे। बूथ पर बीएलओ और जनता के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ विशेषकर महिला बीएलओ के लिए पेयजल एवं स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था होगी। इस अभियान का पर्याप्त प्रचार भी किया जाना है।
विज्ञापन

इस अभ्यास को अधिक सहभागी और प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य (वर्तमान या पूर्व), कोटेदार और अन्य स्थानीय प्रभावशाली और जानकार लोगों की मदद ली जाएगी। बीएलओ और पर्यवेक्षकों को भ्रमणशील रहना होगा। प्रत्येक मतदान केंद्र का दौरा करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें