बस्ती। व्यवसायी पुत्र राहुल मद्धेशिया के अपहरण के मामले में पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी पर दर्ज प्राथमिकी में फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम/एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरी की कोर्ट में शनिवार को सुनवाई होगी। बता दें कि एक दिसंबर 2001 को व्यवसायी पुत्र राहुल मद्धेशिया का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। अब इस मामले में ट्रायल चल रहा है। सात जनवरी को इस मामले में 13वें गवाह के रूप में लखनऊ निवासी रिटायर्ड सीओ प्रदीप कुमार मिश्रा से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये जिरह हुई थी। 14वें गवाह से 17 जनवरी को जिरह होनी है। ब्यूरो