फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्वास्थ्य विभाग में दो वित्तीय वर्षों का होगा विशेष ऑडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों में वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के खर्चों की विशेष ऑडिट कराया जाएगा। शासन ने इसके लिए वरिष्ठ संपरीक्षकों की एक टीम नामित की है। यह टीम 18 से 21 नवंबर तक बस्ती में रहकर अभिलेखों की जांच करेगी। एडी हेल्थ नीरज पांडेय ने बताया कि जांच टीम को सभी अभिलेख उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

ऑडिट में बजट प्रावधानों के विपरीत खर्चों की पड़ताल होगी। बजट की कमी के बावजूद खरीदारी और कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में गड़बड़ी भी जांची जाएगी। मुख्य संपरीक्षा अधिकारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश लखनऊ राधेश्याम ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार, वरिष्ठ संपरीक्षक कपिल देव और नीरज कुमार मद्देशिया को नामित किया गया है। दोनों संपरीक्षक सीएमओ बस्ती और जिला महिला चिकित्सालय के कार्यालयों के अभिलेखों की जांच करेंगे। विशेष संपरीक्षा का पर्यवेक्षण मुख्य संपरीक्षा अधिकारी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें