फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छह नगर पंचायतों में भी बिछेगा सीवरेज का जाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले की छह नगर पंचायतों के लिए भी राहत भरी खबर है। शासन ने कप्तानगंज, रुधौली, भानपुर, मुंडेरवा, बनकटी, और बभनान में सीवरेज निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद इन कस्बों में जलभराव से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कस्बों की आबादी बढ़ने के साथ ही पारंपरिक नालियां ओवरफ्लो हो रही थीं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता था। शासन स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद अब इन क्षेत्रों के सुनियोजित विकास का रास्ता साफ हो गया है। घरों से निकलने वाले गंदे पानी को सीधे मुख्य सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। कप्तानगंज नगर पंचायत को 1.08 करोड़, भानपुर को एक करोड़, बनकटी व मुंडेरवा को एक-एक करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। वहीं, बभनान को 1.11 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें