बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इसके लिए केंद्रों के निर्धारण के मानक भी जारी होने लगे हैं। परीक्षा केंद्र निर्धारण की नीति परिषद की तरफ से जारी की गई है। इस बार केंद्रों का चयन स्कूलों में उपलब्ध संसाधन और मूलभूत सुविधाओं के आधार पर होगा।
परीक्षा केंद्र निर्धारण में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है। स्कूलों की वरीयता सूची तैयार करते समय संसाधन व मूलभूत सुविधाओं को पूरा ख्याल रखा जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों चयन में विद्यालयों के संसाधनों के लिए अगल-अलग अंक का निर्धारण किया गया है। निर्धारण नीति जारी कर दी गई है। केंद्रों का निर्धारण विद्यालय में संसाधनों के आधार पर तैयार वरीयता सूची के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए संसाधनों के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए हैं। हर परीक्षा कक्ष में चालू हालत में सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर अनिवार्य होगा।
स्कूल परिसर पूरी तरह से सुरक्षित होना चाहिए, तहसील स्तर से स्कूल का लोकेशन जिओ टैगिंग अनिवार्य होगा। डीआईओएस संजय सिंह ने कहाकि माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण का मानक आ गया है। इसके आधार पर ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। मानक के अनुरूप होने पर ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।