दुबौलिया। थाना क्षेत्र के एक दिव्यांग युवक द्वारा अपने क्षेत्रीय बाजार का मोबाइल से वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डालने से एक युवक ने नाराज होकर उसकी पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरसांव टेढवा गांव निवासी सुरेंद्र जो की दोनों पैर से दिव्यांग है। अपने ई-रिक्शा से अशोकपुर माझा चौराहे पर लगी साप्ताहिक बाजार के भीड़ का वीडियो मोबाइल से बना कर अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट कर दिया। इसी बात को लेकर थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव निवासी एक मनबढ़ युवक ने दिव्यांग की पिटाई कर दी। पिटाई करते हुए घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस ने घायल दिव्यांग को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी भेजा है। संवाद