नगर बाजार। बस्ती सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मरहा में रमाबाई भीमराव आंबेडकर के नाम से बौद्ध बिहार पार्क तैयार किया जा रहा है। पार्क का निर्माण अंतिम चरण में देखकर ग्रामीण काफी खुश हैं।
उम्मीद है कि नए साल में ग्रामीणों को सुसज्जित पार्क मिलेगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिल कुमार यादव ने बताया कि ग्रामीणों की लंबे समय गांव पार्क की मांग थी। प्रशासन के सहयोग से यह पार्क का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जल्द ही इसका लोकार्पण कराया जाएगा। इस पार्क से डॉ. आंबेडकर और रमाबाई की स्मृतियों को भी संजोए रखने की प्रेरणा मिलेगी। संवाद