फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पैर फिसलने से सरयू की धारा में लापता हो गया अधेड़

Sat, 12 Apr 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। अति संवेदनशील तटबंध कटरिया चांदपुर तटबंध पर खलवा गांव के निकट नदी किनारे शौच के लिए गए पचास वर्षीय अधेड़ का पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में लापता हो गया।
विज्ञापन

गोताखोरों की मदद से लापता की तलाश की गई। अंधेरा होने के बाद लोग लौट आए। पुलिस एसडीआरएफ बुलाने के प्रयास में है। खलवा गांव निवासी राम सुरेश शर्मा शुक्रवार को शाम करीब चार बजे के करीब गांव के दक्षिण सरयू नदी किनारे नित्यक्रिया के लिए गए थे। पैर फिसलने से नदी के बहाव में बहने लगे।
तटबंध पर मौजूद लोग जब तक पहुंचते नदी के तेज बहाव में लापता हो गया। घटना कि सूचना पर पहुंची थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोतोखोरों की मदद से तलाश शुरू करा दी। सरयू नदी में लापता राम सुरेश की नाव से तलाश की जा रही है। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पत्नी आशा देवी बेसुध बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। उनके बेटे ओम प्रकाश (21), राम प्रकाश (19), खुश्बू (17), अंशिका (15) का रो-रोकर बुरा हाल है। राम सुरेश घर पर ही रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें