वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के मनोरी दांडी गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के दो भाइयों ने दूसरे पक्ष के दो भाइयों पर लाठी डंडा तथा लोहे के कड़े से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में अजय कुमार ने बताया है कि दोपहर लगभग तीन बजे जुआ खेलने से मना करने पर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर गांव के दो भाइयों ने मिलकर उन लोगों से मारपीट की। उन्हें तथा उनके भाई विजय प्रताप को काफी चोटें आई है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की मांग की है। संवाद