फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 11 गोवंशों के मौत मामले में शासन को भेजा गया पत्र, दवा का लिया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रानीपुर गांव में एक गोशाला में दवा दिए जाने के बाद 11 गोवंशों की मौत मामले में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने शासन को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया है। साथ ही प्रयोग में लाई गई दो दवा का सैंपल भी लिया गया है।
विज्ञापन

सीवीओ गुप्ता ने बताया कि पशुओं को दवा दिए जाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। उपचार के दौरान गोवंश की मौत हो गई थी। गोशाला से जुड़े राणा विपिन प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में दवा कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ितों को मुआवजा देने की अपील की थी। वहीं, विवेक तिवारी ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले में एक डॉक्टर व फार्मासिस्ट पर प्राथमिकी भी दर्ज हो चुकी है। अब पशुपालन विभाग दवा संबंधी जांच के लिए शासन को पत्र भेजा है।
सीवीओ ने बताया कि पशुओं के उपचार में उपयोग की गई दो दवाएं अल्बेडाजोल और अबामेसिटिन के इस्तेमाल पर पूरे जिले में रोक लगा दी गई थी, अब इन दोनों दवा का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें