फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सियार ने एक दिन में 26 लोगों को काट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के दुबौली मिश्र समेत तीन-चार गांव में शनिवार की भोर में एक पागल सियार ने करीब 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पागल सियार को मार भी डाला।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौली मिश्र गांव में एक पागल सियार शनिवार की भाेर में पहुंचा और ग्रामीणों को काटना शुरू कर दिया। इसके बाद वह पास के चाेखड़ा, बढ़हिया, कप्तानंगज, भवनापुर में पहुंच गया। वहां भी लोगों काे काटना शुरू कर दिया। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। इसके बाद ग्रामीण घरों में कैद हो गए। सियार के काटने से दुबौली निवासी मुस्कान (4), विफई (40), सुमन (35), श्यामा (65), विद्यासागर (50), गंगा राम (60), मालती देवी (60), हरिओम (14), मुनरी देवी (71), श्रीराम (60), राजकुमार (35), चौखड़ा गांव निवासी शुभम (16), अवतारी (75), बढ़हिया गांव निवासी छविलाल (70), कप्तानगंज निवासी अकबर अली (85), जाहिद अली (52), शाहजहां (70), शशिकांत (20), अकरम (32), नीलम ओझा (43), चंद्रावती (45), ज्योति (17) आदि लोगों को काट घायल कर दिया।
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया गया। इधर दुबौली गांव के लोग इकट्ठा होकर पागर सियार को घेर लिया और उसे मार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें