लोढेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिये कतार में खड़ीं महिलाएं। संवाद
भानपुर। तहसील क्षेत्र के लोढवा में स्थित प्रसिद्ध लोढेश्वरनाथ मंदिर में शिवरात्रि के महापर्व पर दूर-दराज से आए करीब 42 हजार श्रद्धालुओं ने परिवार सहित जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। एक लाख के करीब लोग मेले में शामिल हुए।
एसडीएम हिमांशु कुमार व सीओ कुलदीप ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस व राजस्व प्रशासन की ओर से अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी विभिन्न स्थलों पर लगाई गई थी। साथ ही, क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी ड्यूटी लगाई गई थी। तहसीलदार पंकज कुमार गुप्ता को संपूर्ण तहसील क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।
नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव को लोढेश्वरनाथ मंदिर व बारहकोनी शिव मंदिर, नायब तहसीलदार पूजा वर्मा को दो बरगदवा शिव मंदिर व सेवई डीह मंदिर पर लगाया गया है। मेले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से डाॅ. अमिष के नेतृत्व में कैंप लगाकर श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच की गई।