फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रामनवमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा...गूंजे जयघोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। पथरदेवा में बृहस्पतिवार रात रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। यह शोभायात्रा पथरदेवा कस्बे से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए महुआरी चौराहे तक पहुंची और पुनः कस्बे में वापस आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सजे-धजे रथ पर भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखने के लिए रास्ते भर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। रथ पर प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भी विराजमान रही, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनी रही। डीजे की धुन और वाहनों के काफिले के साथ निकली इस यात्रा में “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारे पूरे क्षेत्र में गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।शोभायात्रा का नेतृत्व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा और नैतिकता को बढ़ावा दिया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चौकी प्रभारी केशव राम मौर्य एव पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहा और शांतिपूर्ण ढंग से शोभायात्रा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें