सलेमपुर। सांसद रामशंकर राजभर ने शुक्रवार को लोकसभा में उत्तर प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव न कराए जाने के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस सदन में अधिकांश सांसद छात्र राजनीति की पृष्ठभूमि से आते हैं और भली-भांति जानते हैं कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की पहली पाठशाला होते हैं। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों के विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध डिग्री कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव नियमित रूप से कराए जा रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में यह प्रक्रिया पूरी तरह ठप है।