फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चंदोखा में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Fri, 17 Oct 2025 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सोनहा क्षेत्र के चंदोखा में बृहस्पतिवार को श्री श्री 108 श्री लक्ष्मी पूजा समिति के तत्वावधान में कलश यात्रा निकाली गई। लगभग 10 किलोमीटर लंबी यात्रा में जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं की आस्था और उमंग ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

आयोजक शुभम पांडेय ने बताया कि गांव में तीन साल से मां लक्ष्मी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस वर्ष आयोजन को और भव्य बनाने के लिए कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम रखे गए हैं। कथा का आयोजन 17 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक प्रतिदिन रात्रि 6 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। 22 को चंदोखा महोत्सव में प्रसिद्ध कलाकार सूर्या पाण्डेय, अनुराग पंडित, टुनटुन यादव और पंडित वशिष्ठ मुनि पाठक अपनी प्रस्तुति देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें