फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सरकारी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सरकारी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

एक्टिस केस दो, 1859 लोगों की जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत
बस्ती। जिले में मंगलवार को 1424 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 1423 की रिपोर्ट निगेटिव रही। जबकि वाणिज्य कर विभाग का एक कर्मचारी संक्रमित मिला। अब जिले में कोरोना के दो सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ.फखरेयार हुसैन ने बताया कि वाणिज्य कर विभाग में फोकस सैंपलिंग कराई गई। यहां 45 लोगों की जांच हुई। एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह होम क्वारंटीन के लिए अपने घर कानपुर चले गए। उनके संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा रही है। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 11720 हो गई है। इनमें 11388 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 1859 लोगों की जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। कोरोना संक्रमण से अब तक 330 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, शहर के विभिन्न स्थलों, रेलवे व बस स्टेशन और बड़ेवन ओवरब्रिज के पास कोरोना की जांच के लिए 1311 नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें