फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परीक्षा देने जा रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर पीटा

Tue, 15 Apr 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परीक्षा देने जा रही छात्रा से रास्ते में छेड़खानी की वारदात सामने आई है। छावनी पुलिस ने छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छावनी थानाक्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी है कि उसकी बेटी की मार्च में परीक्षा चल रही थी। आठ मार्च को वह कॉलेज परीक्षा देने गई थी।
दोपहर करीब 12 बजे वह परीक्षा देकर घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव के ही रामसेवक ने रास्ते में बेटी का हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। एतराज जताने पर मारापीटा। साथ ही धमकी दी कि यह बात किसी से बताई तो उसे जान से मार देगा। घर आने पर बेटी ने आपबीती बताई। इसके बाद दस अप्रैल को बेटी घर से बाहर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने फिर से उसके साथ अश्लील हरकत की। छावनी पुलिस ने आरोपी रामसेवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें