फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाल विकास को सौगात...31 आंगनबाड़ी केंद्र, दो सीडीपीओ भवन तैयार, होगा लोकार्पण

विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र पचवस विक्रमजोत संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बस्ती। बाल विकास विभाग की झोली में 31 आंगनबाड़ी केंद्रों और दो सीडीपीओ कार्यालय भवन की सौगात मिली है। 4.25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इन 33 परियोजनाओं का लोकार्पण लखनऊ से मुख्यमंत्री स्वयं करेंगे। वर्चुअल कार्यक्रम को लेकर विभाग ने भी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार करोड़ 25 लाख 36 हजार रुपये की लागत से जिले में बने 31 आंगनबाड़ी केंद्रों और दो ब्लॉक बाल विकास परियोजना कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में प्रस्तावित है। जहां, लखनऊ में आयोजित समारोह को लाइव दिखाया जाएगा। वहीं, से इन केंद्रों और कार्यालय भवन का लोकार्पण वर्चुअल किया जाएगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को खेलने और पढ़ने के लिए किट भी प्रदान किया जाएगा।
साथ ही जनप्रतिनिधियों की ओर से बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती की गोदभराई की रस्म भी पूरा कराया जाएगा। कार्यक्रम का प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी जनप्रतिनिधि, डीएम, सीडीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। डीपीओ राजेश कुमार का कहना है कि 31 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण तीन विभागों के जरिये पूरा हुआ है। कार्यदायी संस्था आरईडी है।
विज्ञापन

इसमें तीन करोड़ 67 लाख चार हजार रुपये खर्च हुए हैं। इसके अलावा गौर ब्लॉक और हर्रैया ब्लॉक में सीडीपीओ कार्यालय का निर्माण भी 58 लाख 32 हजार रुपये की लागत से पूरा किया गया है। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल है।
-
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 16 और 60 सहायिका को मिलेगा नियुक्ति पत्र
सोमवार को 11 बजे से कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में बाल विकास विभाग में चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका नियुक्ति प्रक्रिया में अब तक वेरिफिकेशन में पात्र बनकटी ब्लॉक और नगरीय क्षेत्र में 16 कार्यकर्ता और 60 सहायिका को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। लखनऊ में मुख्यमंत्री की ओर नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने के बाद यहां जनप्रतिनिधि नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
-
इन ब्लॉकों में आंगनबाड़ी भवनों का होगा लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिन 31 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण करेंगे उसमें सांऊघाट के आड़ा, धमौरा, गौर का बेलवरिया, कप्तानगंज में महादेवरी, रकबा, दोफड़ा, पिलखांव, माझा और खेमराजपुर, कुदरहा में चरकैला-दो, परमेश्वरपुर-दो, छरदही, परसांव, हर्रैया में खैरीओझा, रजौली, महाराजगंज-एक जोगापुर, सुनसुन, जुड़ईपुर, सदर में सूसीपार-1, पचीसा, मंझरिया-1, परशुरामपुर में खौपुर, दुबौलिया में पायकपुर, बहादुरपुर में मुस्तफाबाद, सोनबरसा, भौआपार, सरैया बुजुर्ग, रामनगर में भीवापार, विक्रमजोत में विक्रमजोत-1, पचवस और लखना शामिल है।
कोट
33 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा, साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी है, कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजन होगा।
विज्ञापन

-राजेश कुमार, डीपीओ, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें