फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रक की टक्कर से हाईवे पर दूसरी लेन में घुसा गैस टैंकर

विज्ञापन
मतदाता सूची जारी करतीं डीएम। स्रोत सूचना​ विभाग
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के हाईवे पर एक रेस्टोरेंट के पास मंगलवार की दोपहर लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जा रहे गैस टैंकर को पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन पर जा पहुंचा। बताया जा रहा है टैंकर में गैस भरा था। यदि वह पलट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हाईवे पर फूलडीह गांव के पास एक रेस्टोरेंट के पास अयोध्या की तरफ से बस्ती की ओर जा रहे गैस टैंकर को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। वहीं टैंकर अयोध्या-बस्ती लेन से डिवाइडर पार कर बस्ती-अयोध्या लेन पर चली गई। चालक ने सूझबूझ से सामने से आ रहे ई-रिक्शा को बचा लिया।
हादसे के बाद बस्ती-अयोध्या लेन जाम हो गया। सूचना पर पहुंचे विक्रमजोत पुलिस चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह ने हमराहियों की मदद से गैस टैंकर को सड़क से हटावा कर जाम खुलवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें