फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रसोईं में फैली गैस से लगी आग, दंपती झुलसे

Sat, 29 Nov 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के उड़गइयां गांव में शुक्रवार की सुबह रसोई घर में फैली गैस से चूल्हा जलाते समय आग लग गई। खाना बनाने जा रही रोशनी (25) गंभीर रूप से झुलस गई। पत्नी की आवाज सुनकर बचाने गए पति सुनील विश्वकर्मा भी झुलस गए। दोनों विक्रमजोत सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अयोध्या मेडिकल कॉलेज से विवाहिता को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, हादसे की खबर मिलते ही रोशनी के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। उनकी मानें तो पति का इलाज अयोध्या के दर्शन नगर मेडिकल काॅलेज दर्शन नगर में चल रहा है। रोशनी की शादी दो साल पहले सुनील के साथ हुई है। आठ माह का एक बेटा भी है। सुनील के परिवार वालों का कहना है कि सुबह रोशनी खाना बनाने के लिए रसोई घर में गैस जलाने के लिए जैसे ही माचिस जलाया तो पूरे कमरे में सिलिंडर लीक होने से फैली गैस से आग लग गई।
रोशनी की साड़ी में आग पकड़ लिया। वह खुद को बचाने के लिए पति को आवाज देने लगी। घर के दूसरे हिस्से में मौजूद पति सुनील बेटे को बेड़ पर बैठाकर पत्नी को बचाने लिए दौड़े। रसोई घर का दरवाजा खोलते ही वह भी आग की चपेट में आकर गंभीर झुलस कर गिर पड़े। पड़ोेसियों ने गीला कपड़ा फेंक कर आग पर काबू पाया। तब तक महिला का अधिकतर शरीर झुलस चुका था। इस संबंध में थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें