फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाबा राम निहाल दास की कुटी पर लगा मेला

Thu, 23 Oct 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
उमरिया निहालदास कुटी पर मेला परिसर मे खरीददारी के लिए उमड़ भीड़- संवाद
विज्ञापन
दुबौलिया। विकास खंड के उमरिया गांव में स्थित पौराणिक मंदिर बाबा राम निहाल दास कुटी पर यम द्वितीया के अवसर पर भव्य मेला आयोजित हुआ। भोर से ही श्रद्धालु मंदिर में दर्शन, पूजा-पाठ और फेरी में जुटे रहे, वहीं मेले का आनंद लेने भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

मेला स्थल पर दूर-दराज से आए दुकानदार अपनी दुकानों को एक दिन पहले से ही तैयार कर चुके थे। बाबा राम निहाल दास की कुटी के परिसर में विभिन्न प्रकार की दुकानों की सजावट और भीड़ देखते ही बन रही थी। क्षेत्र के लोग मुख्य रूप से खेती-किसानी से जुड़े लोहे के सामान जैसे कुदाल, फावड़ा, हंसियां, सिंघाड़ा आदि खरीदते नजर आए। बच्चों के लिए झूले और खिलौनों की दुकानों पर भी खासा जमावड़ा रहा। मंदिर की मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु अपनी इच्छा से मंदिर में मनौती मानता है, उसे पुण्य अवश्य मिलता है। इसी विश्वास और श्रद्धा के साथ प्रत्येक वर्ष यम द्वितीया पर यह मेला आयोजित होता है।
प्रभारी निरीक्षक केके साहू और पुलिस फोर्स भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर मौजूद रहे, जिससे श्रद्धालु और दुकानदार दोनों सुरक्षित वातावरण में मेला का आनंद ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें